बांका: बीते चार माह पूर्व चांदन से खरीददारी के बहाने प्रेमी के साथ घर से फरार होकर शादी रचा कर अपने प्रेमी पति के साथ रह रही पति पत्नी के रूप में शुक्रवार को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।मौके पर मौजूद एसडीपीओ बेलहर राज कुमार और थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के समक्ष शादी से संबंधित कोर्ट मैरेज का प्रमाणपत्र दिखाते हुए अपनी मर्जी से शादी कर लेने और साथ साथ रहने की बात बताने पर दोनों प्रेमी युगल को वापस धनबाद भेज दिया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यायल बाजार के हेठ टोला निवासी राजेश्वर झा की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का बगल के ही रहने वाले संटू रमानी से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर दोनों के विवाह में स्वजन जाति को अड़चन बताकर टाल मटोल कर रहे थे। लेकिन दोनों साथ जीने मरने को तैयार थे। लेकिन स्वजनों के कारण दोनों का प्रेम अंजाम तक नहीं पहुंच पा रहा था। थक हार कर दोनों ने घर से भागकर शादी रचाने की योजना बनाई।लड़की खरीददारी के बहाने देवघर निकली और दोनों देवघर से धनबाद जाकर कोर्ट मैरेज कर लिया। दोनों के फरार होने के बाद ही दोनों की शादी का फोटो भी वायरल हुआ इस मामले में लड़की के स्वजनों ने अपनी पुत्री का देवघर के एक मोल से जबरदस्ती भगा ले जाने और शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना को एक आवेदन दिया था। मामला देवघर थाना क्षेत्र का होने की स्थिति में और दोनों के व्यस्क होने को देखते हुए मामला दर्ज नहीं की गयी थी। बाबजूद दोनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में लड़की के पिता ने एसपी बांका सहित अन्य को भी आवेदन देकर लड़की की बरामदगी की गुहार लगायी थी। पुलिस की दबीश के बाद शुक्रवार को दोनों प्रेमी युगल ने थाना पहुंचकर शादी कर लेने और व्यस्क होने का प्रमाण दिखाया औऱ जीवन भर साथ साथ रहने की बातें कही। हालांकि प्रेमी युगल के थाना पर आने की जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे लड़की द्वारा माता पिता के काफी प्रयास के बाद भी लड़की ने अपने पिता के घर जाने से साफ इंकार कर देने पर दोनों को पुनः धनबाद भेज दिया।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...