दुष्कर्म की शिकायत आरोपी फरार

बांका: प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के एक गांव की एक 23 वर्षीय महिला ने अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर मामला  दर्ज कराया है। घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है। थाना को दिये गये आवेदन के अनुसार महिला अपने घर में सोयी हुई थी। रात  को आरोपी युवक अजय यादव दरवाजा की कुंडी तोड़कर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। इसी डर से महिला ने आने घर वालो को भी  इस बात जानकारी नहीं दिया। उसकी अचानक तबियत विगड़ने के बाद उसने परिवार वालों को जानकारी दिया। तब जाकर परिवार वालो के कहने पर  शनिवार  को घटना की जानकारी आवेदन देकर थानाम में मामला दर्ज कराया गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए महिला को न्यायालय में  बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच  के लिए बांका भेज दिया गया है। मामले का आरोपी फरार बताया जाता है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post