तीन गिरफ्तार

तीन गिरफ्तार

बांका:चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के निर्देश पर अपने थाना को वारंट मुक्त करने के लिए लगातार न्यायालय के वारंटी को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात बिशेष छापामारी अभियान चला कर सअनि रविंद्र कुमार द्वारा तीन वारंटी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार वारंटी में कोरिया पंचायत के लठाने ग्राम निवासी बोगो तुरी औऱ उसके पुत्र वरुण तुरी जबकि बिरनिया पंचायत के रामपुर निवासी लोचन सिंह शामिल है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि इनलोगो पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। और ये लोग पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।




Post a Comment

0 Comments