बांका:प्रधानमंत्री का लोहिया स्वच्छता अभियान चांदन प्रखंड मुख्यालय में पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है। प्रखंड में सफाई के लिए हर पंचायत में कूड़ेदान की व्यवस्था की गई थी। जबकि कूड़ा भंडारण भी लगभग सभी जगह बन कर तैयार है। जबकि कृषि कार्यालय में कूड़े उठाव के लिए कूड़ा वाहन भी पड़ा हुआ है जिसका उपयोग नही होने से वह भी पानी बर्षा औऱ धूप में खराब हो रहा है। इतना ही नही कूड़ा उठाने की अभी तक कोई व्यवस्था सरजमीन पर नही उतरने के कारण प्रखंड मुख्यालय के कई जगहों पर कूड़े का ढेर लग गया है। जिसमे सबसे खराब स्थिति चांदन हाट की है। जहां आसपास के दुकानदारों औऱ हाट पर विक्रेता द्वारा काफी मात्रा में कूड़ा जमा कर दिया गया है।साथ ही साथ उच्च विद्यालय के पास भी कूड़े का ढेर जमा हो गया है।यही स्थिति बस स्टैंड नदी किनारे,आदर्श मध्य विद्यालय, के आसपास का भी है। खास पर उच्च विद्यालय के पास मुर्गा,मछली,बेचने वाले के कारण जबकि हाट पर भी गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहता है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोग को नाक पर रुमाल रखना पड़ता है। इस समस्या पर मुखिया अनिल कुमार बताते हैं कि जल्दी ही पंचायत से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, इसके लिए सारी तैयारी चल रही है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...