बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय में लगने वाला साप्ताहिक हाट पर इन दिनों पानी की विकट समस्या उतपन्न हो गयी है।यह इस प्रखंड का ऐसा हाट है जहां दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को काफी भीड़ होती है। इसी भीड़ को देखते हुए यहां दो चापानल लगाया गया था। जिससे हाट पर आने वाले को पानी की समस्या से जूझना नही पड़े। इतना ही नही इस चापानल से हाट के अगल बगल के घरों को भी इसी चापानल से पानी मिलता है। लेकिन करीब 10 दिनों से यहां का दोनों चापानल खराब पड़ा हुआ है। जिससे आसपास के घर वालो के साथ हाट आने वाले को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि पीएचईडी के कर्मचारी भी हाट पर आकर इस समस्या से रूबरू होते है। लेकिन इस चापानल को ठीक कराने के लिए कोई पहल नही किया जा रहा है।इस संबंध में मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें भी लोगो द्वारा यह जानकारी मिली है।विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दिया गया है।जिसके द्वारा दोनों चापानल को जल्दी ठीक करने का आश्वासन दिया गया है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...