40वां श्रीसीताराम विवाह महोत्सव रामकलेवा व ब्रज होली के साथ हुआ संपन्न,डॉ. महेशानंद जी महाराज के भजन-कीर्तन के बीच तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हुआ श्रीमन्नारायण धाम

40वां श्रीसीताराम विवाह महोत्सव रामकलेवा व ब्रज होली के साथ हुआ संपन्न,डॉ. महेशानंद जी महाराज के भजन-कीर्तन के बीच तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हुआ श्रीमन्नारायण धाम

रजौन, बांका : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर अवस्थित प्रखंड के बनगांव स्थित श्रीमन्नारायण धाम में विगत 13 मार्च दिन बुधवार से प्रारंभ हुए 9 दिवसीय 40वां श्रीसीताराम विवाह महोत्सव गुरुवार को दिवा सत्र में सिय-पिय मिलन समारोह व विधिवत श्रीराम विवाह होने के साथ-साथ देर रात्रि रामकलेवा एवं ब्रज होली के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से पटा रहा। पुरुषों की अपेक्षा महिला श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखी गई। वहीं कार्यक्रम से पूर्व इस महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिन रात एक किए हुए आयोजन समिति के सभी स्थाई व अस्थाई सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं इस 9 दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य आयोजक सह श्रीसीताराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान संरक्षक सह डीएन सिंह कॉलेज के सेवानिवृत संस्थापक प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद सिंह उर्फ महेशानंद जी महाराज ने शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने के बावजूद अपने भजन-कीर्तनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध व भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूरा महोत्सव स्थल श्रद्धालुओं के तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान होता दिखा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे डॉ. महेशानंद जी महाराज ने इस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे श्री बालकृष्ण लीला मंडली सहित इस महोत्सव के सभी स्थाई व अस्थाई सदस्यों के साथ-साथ समस्त बनगांव ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अब यह आभास हो गया है कि वे रहे या न रहे लेकिन इस स्थल पर प्रतिवर्ष श्रीसीताराम विवाह महोत्सव होता रहेगा। 40वें श्रीसीताराम विवाह महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में आयोजन समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, सचिव रितेश कुमार सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मंच संचालक अरुण कुमार सिंह, ओंकार भारती, पीयूष, अमर, पवन, अमन, दीपक, आशुतोष, मनीष सहित आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ समस्त बनगांव ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments