बांका: जिले के चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के तुर्की गांव में बिना सुरक्षा के चलंत मील के फीते में फंस कर एक 40 बर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है।बताया जाता है कि तुर्की ग्राम निवासी प्रभु दास की पत्नी सोनिया देवी अपने ही घर पर ट्रेक्टर पर सवार बिना किसी सुरक्षा के चलंत मील को अपने घर पर धान कुटाने बुलाया था। मील भी स्थानीय गौरीपुर निवासी अमन मंडल का था। जो मृतक के घर पर घान की कटाई करने आया था। वह महिला स्वंय धान मील में डाल रही थी। अचानक उसकी साड़ी मील के फीते में फंस गयी। और पूरी तरह मील के चपेट में आ गयी।जबतक लोगो की नजर उस पर पड़ती औऱ उसे बचाने का प्रयास किया जाता तबतक वह बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत काफी नाजुक देख कर चिकित्सक ने उसे देवघर रेफर कर दिया। जहां जाने से पूर्व रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी।मृतक महिला को दो पुत्र औऱ एक पुत्री है। जिसका रो रो कर बुरा हाल है। इससे कई साल पूर्व भी प्रखंड कार्यालय के बगल में कोडाडीह के एक व्यक्ति की मौत चूड़ा मील के फीते में फंसने से हो गया था। ज्ञात हो कि इन दिनों प्रत्येक गांव में घर घर जाकर धान कुटाई करने वाले चलंत मील में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही रहने से इस प्रकार की घटना होती है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बिष्णुदेव् कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नही मिला है पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...