राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए बिहारी मंडल

राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए बिहारी मंडल

रजौन,बांका :प्रखंड राजद कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आहूत हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक शेख अलाउद्दीन मौके पर उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान सर्वप्रथम बारी-बारी से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों के नाम सुझाए, जिसके बाद सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर राजावर निवासी बिहारी मंडल का चयन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मौके पर उपस्थित राजद के सभी कार्यकर्ताओं ने बिहारी मंडल को बधाई देते हुए फूलमाला पहनाकर एवं अबीर-गुलाल लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बता दें कि वर्तमान में राजद नेता सुबालक दास कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। प्रखंड अध्यक्ष के चयन होने के बाद बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीतियों पर चर्चा होने के साथ-साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस दौरान प्रखंड पर्यवेक्षक शेख अलाउद्दीन ने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। बिहारी मंडल को प्रखंड अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने साबित किया है कि राजद में सभी का सम्मान है। इस मौके पर मुख्य रुप से राजद के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह, सुबालक दास, पूर्व मुखिया सुभाषचंद्र यादव, जवाहर यादव, अवधेश यादव, मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, पूर्व जिप सदस्य अनिल रजक, भोला यादव, पंसस निलेश प्रसाद, रामविलास यादव, अरविंद यादव, सुबोध यादव, नयन सिंह नटवर, मिलन यादव, प्रियरंजन रविदास, संजय यादव, अजय यादव, अरुण मंडल, अंबिका चंद्रवंशी, उमाशंकर मंडल, रुपेश हरिजन, वकील हरिजन, प्रदीप हरिजन, साजन कुमार दास, पप्पू यादव, अनिल यादव, मंटू ठाकुर, रहमान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments