बीआरसी में मतदान कर्मियों का द्वितीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्य संपन्न

रजौन/बांका :   जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होनी है। इस विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के बीच द्वितीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्य बुधवार 29 अक्टूबर को संपन्न करा लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन-धौनी बीआरसी को 641 मतदान कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था। द्वितीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्य विगत 26 अक्टूबर से ही जारी था, जिसे 29 अक्टूबर को कैंप करते हुए बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, डाटा इंट्री ऑपरेटर चांदनी, शैलेश कुमार आदि ने संपन्न करा लिया है। बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि धौनी बीआरसी को पीओ, पी- 1, पी-टू, पी-थ्री के रूप में कुल 641 मतदान कर्मियों का द्वितीय नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया गया था। इन सभी मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक बांका जिला मुख्यालय के विभिन्न चिन्हित शिक्षण संस्थानों में दिया जाना है।
रिपोर्ट:केआर राव 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post