रजौन, बांका : धोरैया विधायक मनीष कुमार ने शुक्रवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सामने प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया और इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक प्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी रही, जिसमें बीडीओ अंतिमा कुमारी, आरओ सुरजेश्वर श्रीवास्तव, सीडीपीओ चंचला कुमारी, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, धोरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सह रजौन दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, रजौन प्रखंड जदयू अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, जदयू प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संजय कुमार पंडित, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ मुकेश सिंह, बाराहाट प्रखंड जदयू अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह, रजौन उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, रजौन पैक्स अध्यक्ष विभाष साह, प्रियेश कुमार, अजीत उर्फ राघवेंद्र मंडल, बमशंकर चौधरी, बासुकीनाथ सिंह, राषमोहन ठाकुर, बमबम मिश्रा, बीस सूत्री सदस्य रंजना देवी, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के सचिव सह जदयू प्रखंड सचिव संदीप कुमार चौधरी, पंकज उर्फ पिंकू सिंह, निरंजन सिंह, बबलेश केशरी, विपिन कुशवाहा, अचल उर्फ बब्बू, स्कंद कुमार, राधे साह, राधे हरिजन, मोहम्मद मुजफ्फर ,मोहम्मद मुस्तफा, भूपाल सिंह, पूर्व मुखिया सदानंद सिंह सहित काफी संख्या में जदयू एवं 20 सूत्री सदस्य व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय उद्घाटन के क्रम में अपने संबोधन में विधायक मनीष कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे जब भी अपने क्षेत्र में रहेंगे, इस कार्यालय में माह में एक दिन का समय जरूर देंगे और उद्घाटन के पश्चात उन्होंने सीधे कार्यशैली पर ध्यान केंद्रित करते हुए आईटी भवन स्थित बीडीओ कार्यालय वेश्म में पहुंचकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने बाल विकास, कृषि, राजस्व, अंचल, स्वास्थ्य, पेयजल आदि जनहित से जुड़े विभागों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसी क्रम में क्षेत्र में बढ़ती भीषण धूप और गर्मी के कारण उत्पन्न पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक ने कड़ा रुख अपनाया और मौके पर मौजूद पीएचईडी के सहायक अभियंता नोएल वर्मा व कनीय अभियंता पवन कुमार को सख्त निर्देश दिया कि क्षेत्र में बंद एवं खराब पड़े सभी हैंडपंपों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्रता शीघ्र ठीक किया जाए ताकि आम जनता को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, वहीं इस दौरान मौके पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखा।
रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...