जीतेन्द्र पाठक टेटिया बंबर (मुंगेर):
टेटिया बंबर प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तारापुर क्षेत्र के विधायक उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के भाई इंजीनियर रोहित चौधरी के द्वारा सभी पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर दैनिक भास्कर के कर्मठ पत्रकार शिव शंकर सिंह उर्फ फंटूश, हिंदुस्तान के पत्रकार अजीत कुमार सिंह, शैलेश कुमार गुप्त न्यूज़ के जितेंद्र पाठक को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गण मान्य लोग भी उपस्थित थे। पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह के द्वारा प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मान समारोह के माध्यम से उनके कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सम्मानित किया जाता है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...