बांका: चांदन प्रखंड के सीमा पर दर्दमारा स्थित यूको बैंक भनरा शाखा में शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण आकाशीय बिजली के कारण बैंक में बिजली उपकरण में आग लगना बताया जा रहा है।बारिश के बीच बैंक से धुंआ उठने को देख स्थानीय लोगों के इसकी सूचना देवघर आवास में रहने वाले शाखा प्रबंधक और थाना को दिया गया। रात में ही बैंक अधिकारी और पुलिस कर्मी ने वहां पहुंच कर इसकी सूचना अग्निशमन को लेकर घटनास्थल पर बुला कर काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में बैंक परिसर में लगे कई एसी, टेबल, पंखा लैपटाप समेत अन्य जरूरी उपकरण जलकर राख हो गए। अनुमान है कि करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान नुकसान हुआ है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार कुछ नगदी राशि के भी जलने की बात सामने आ रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।घटना की जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधक समरजीत सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर बताया कि नकदी के बारे में कोई जानकारी अभी तक अनुमान में नहीं है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...