जमीनी विवाद में मारपीट एक जख्मी

बांका: चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर टोला खूबी में काफी पुराने जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी प्रकाश चौधरी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकाश चौधरी ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसका एक पुराना घर था जो बर्षा के कारण टूट गया था। उस घर को मरम्मत की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच उसी का गोतिया भूलक चौधरी,कृत्यानंद चौधरी,किशुन चौधरी टिंकू चौधरी,अशोक चौधरी,धनेश्वर चौधरी सभी उस घर को अपना घर बता कर मरम्मत करने लगा। जब आवेदक को जानकारी हुआ तो वह उनलोगों को मना करने गया तो सभी एकजुट होकर प्रकाश के साथ मारपीट करने लगा जिससे उसका सर फट गया और वह बेहोश हो कर गिर गया।जिससे सभी आरोपी भाग गया। और धमकी दिया कि यह जमीन छोड़ दो नहीं तो जान मार देगे। बाद में स्वजनों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। जख्मी के पिता देवानी चौधरी ने बताया कि उस जमीन के विवाद के लिए तीन साल से सीओ और थाना को आवेदन देकर थक चुके हैं अगर इनके द्वारा कोई कार्रवाई की गई होती तो यह घटना नहीं होती।वही थानाध्यक्ष श्री कांत भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post