कपड़ा सिलाने गई बुजुर्ग महिला लापता

बांका: चांदन प्रखंड के उत्तरी वारने पंचायत के नारायणडीह गांव की एक बुजुर्ग महिला बीते 17 मार्च से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगने से स्वजनों में तरह तरह का संदेह उत्पन्न हो गया है। बुजुर्ग महिला झुमिया देवी उम्र लगभग 79 वर्ष  17 मार्च को अपने कुछ फटे पुराने कपड़े सिलाने अपने घर से मथुरा मोड़ के लिए चार बजे शाम निकली।लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो घर वालो को संदेह होने पर लोग उसको खोजने निकल पड़े।काफी खोजबीन के बाद जब भी उसका कोई पता नहीं चला तो एक एक कर सभी रिश्तेदार से संपर्क किया गया।फिर भी उसका पता नहीं चला लाचार होकर बुजुर्ग महिला के पुत्र सुरेन्द्र दरवे ने आनंदपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी मां के खोजबीन में सहयोग करने का अनुरोध किया है।आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार  ने बताया कि बुजुर्ग की खोज के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है साथ ही स्वजनों को भी सभी जगह खोजबीन करने को कहा गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post