बांका:बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा प्रखंड के दर्जन भर से अधिक मुस्लिम इलाकों का दौरा कर लोगों को ईद की शुभकामना दिया। इस अवसर पर विधायक ने सभी जगह विधायक का भव्य रूप से स्वागत किया गया। सभी मुस्लिम गांव जिसमें धनुवसार पंचायत के हरिपुर, चिहटजोर,उत्तरी वारने के दोमुहांन, असुठा पंचायत के सरकंडा, जेरोपहरी,
मंझलाटीहा, उत्तरी कसवावसीला पंचायत के झिलुवा, झिलुवाछिड़ा दक्षिणी कसवाबेसिला पंचायत के पेसराहा, खिजुरिया ,बड़फेडा तेतरिया पंचायत सुईया बाजार सहित अन्य जगहों पर शनिवार सुबह से ही अपने अन्य सहयोगियों के साथ मनोज यादव ने ईद की बधाई के साथ बच्चे बुजुर्ग और युवाओं से गले मिल कर बधाई देते हुए कहा कि पर्व किसी भी समुदाय का हो अगर सभी लोग उसे बिना किसी भेद भाव के मिलजुल कर मनाते हैं तो पर्व का आनंद दुगुना हो जाता है। खास कर ईद को काफी खुशी का पर्व है इसे मिलजुल कर मनाने का मजा ही कुछ और है।ईश्वर और अल्लाह में कोई विवाद नहीं है लेकिन हमारे बीच ही कुछ ऐसे तत्व हैं जो इसमें विभेद पैदा कर हमें अलग अलग करने का प्रयास करता है। लेकिन हम सभी एक सूत्र में बंध कर सदा से हैं और एक साथ रहेंगे। किसी भी धर्म में आपस में भेद करना नहीं सिखाता है। विधायक के साथ जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती सद्दाम अंसारी, क्युम अंसारी,मुस्लिम,मनोवर सहित कई दर्जन ग्रामीण साथ साथ चल रहे थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...