मोबाइल लूट के दो आरोपियों को टेटिया बंबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोबाइल लूट के दो आरोपियों को टेटिया बंबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीतेन्द्र पाठक टेटिया बंबर (मुंगेर):
जानकारी के अनुसार आशीष कुमार ग्राम खडवे थाना टेटिया बंबर ने लिखित आवेदन देकर मोबाइल छिनतई के मामले में सुमित कुमार और सूरज कुमार साकिन बरसंडा को मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि आशीष कुमार के आवेदन पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्याय के हिरासत में जेल भेज दिया। आशीष कुमार ने बताया की 6:30 बजे शाम में जब वह सब्जी लेकर टेटिया बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में खडवे मुसहरी के पहले दोनों आरोपी ने मेरा साइकिल में धक्का देकर मुझे गिरा दिया, और मेरा मोबाइल लेकर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के साथ ही पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments