देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को दो शराबियों ने क्षतिग्रस्त किया।

देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को दो शराबियों ने क्षतिग्रस्त किया।

जीतेन्द्र पाठक टेटिया बंबर(मुंगेर):तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोडीह प्लस टू हाई स्कूल के पास तारापुर संग्रामपुर मुख्य पथ पर दो शराबियों ने हुड़दंग मचाते हुए देवघर से पूजा करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कर को रोका और जबरदस्ती उसके शीशे पर डंडे से प्रहार किया। जिससे कर का शीशा टूट गया। पीड़ित श्रद्धालुओं के द्वारा हरपुर थाने में शिकायत की गई। रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार राय उस वक्त इस तरफ से गुजर रहे थे । जब उन्होंने यह माजरा देखा तो उन्होंने खुद थाने जाकर हरपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार से मिलकर सारी बातों की जानकारी दी। थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही अपने पदाधिकारी को सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा जहां से उन दोनों शराबियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार  कर थाने लाया गया और कानूनी कार्रवाई के तहत उनका केस दर्ज कर दोनों आरोपी मनोज कुमार और पिंटू यादव  साकिन बेलाडीह थाना हरपुर को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने पीड़ित श्रद्धालुओं को यह आश्वासन देते हुए का क्या आप लोग निश्चिंत रहें दोषी व्यक्ति को कभी भी माफ नहीं किया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत जो सजा होगी वह उन्हें मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments