रजौन में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, एनडीए कार्यकर्ताओं ने लिया समतामूलक समाज का संकल्प

​रजौन, बांका : भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को रजौन प्रखंड सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्या राजनीतिक दल और क्या सामाजिक संगठन, सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। रजौन प्रखंड मुख्यालय के पुराने कार्यालय भवन के समीप अवस्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थल पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। यहां एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं और अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद समाज में समानता और भाईचारे का संकल्प लिया। इस गरिमामयी अवसर पर वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह और जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं रजौन दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह ने जोर देते हुए कहा कि एक समतामूलक और सशक्त भारत का निर्माण ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गंगा दास, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. मुजफ्फर, निरंजन सिंह, कुमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण रजक, अशोक रजक, पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह, अशोक यादव, विजय प्रसाद साह, प्रमोद सिंह वेल्डन एवं प्रकाश कुमार पंकज सहित एनडीए परिवार के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की शपथ ली। पूरा क्षेत्र बाबा साहेब अमर रहें और जय भीम के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षा और अधिकार दिलाना ही उनके जीवन का असली लक्ष्य है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post