​भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 765 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिकअप वैन जब्त

​भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 765 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिकअप वैन जब्त

​रजौन, बांका :- बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रजौन थाना पुलिस को मंगलवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मड़नी गांव स्थित बजरंगबली स्थान के समीप छापेमारी कर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में रजौन थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में ​दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 14 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मड़नी गांव में एक पिकअप वैन में भूसे के नीचे अवैध शराब की खेप छिपाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात 7:50 बजे मौके पर दबिश दी, जहां बोलेरो पिकअप वाहन खड़ी मिली। वाहन की सघन तलाशी के दौरान भूसे की बोरियों के नीचे से 'एलबी लंदन बेवरेजेज' (LB London Beverages) ब्रांड की कुल 765.88 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस बरामदगी में 62 कार्टन और 5 प्लास्टिक की बोरियों में भरी कुल 4,266 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि किसी भी बोतल पर बैच नंबर अंकित नहीं था। पूछताछ के क्रम में पता चला कि जब्त वाहन मड़नी निवासी फंटुस यादव का है, जिसने तस्करी के उद्देश्य से शराब मंगवाई थी। पुलिस ने शराब, पिकअप वैन और भूसा को विधिवत जब्त करते हुए वाहन मालिक, अज्ञात चालक और अन्य तस्करों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई किरण सोनी को सौंपी गई है।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments