बांका में अभाविप का 'पक्षी मित्र अभियान' शुरू, दो सप्ताह तक चलेगा सेवा का सिलसिला

बांका में अभाविप का 'पक्षी मित्र अभियान' शुरू, दो सप्ताह तक चलेगा सेवा का सिलसिला

​बांका :- भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई बांका ने 'पक्षी मित्र अभियान' का शंखनाद किया है। सोमवार (27 अप्रैल) को पीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह द्वारा इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर मंत्री राजन सिंह और नगर सह मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान लगातार दो सप्ताह तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत परिषद के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे न केवल कॉलेज परिसर, बल्कि शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और पेड़ों पर मिट्टी के पात्र (सकोरे) बांधेंगे, बल्कि अगले 14 दिनों तक उनमें दाना-पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे। नगर मंत्री राजन सिंह ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण जलस्रोत सूख रहे हैं, जिससे पक्षियों के जीवन पर संकट है। वहीं कॉलेज मंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी छतों और आंगनों में पक्षियों के लिए पानी रखकर इस अभियान का हिस्सा बनें। इस मौके पर छात्र नेता मिथुन कुमार, तृषा, आशका, लूसी, ललिता, अनुष्का, साक्षी सिन्हा और मुस्कान सिंह सहित कई कार्यकर्ता बेजुबानों की सेवा के संकल्प के साथ डटे रहे।
रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments