बांका: चांदन

प्रखंड के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ गांव से 22 मई को गायब 14 बर्ष के बालक का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं लगने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। लापता होने के दिन से परिवार में रो रो कर लोगों का हाल बेहाल है।घर की महिलाओं को तरह तरह की आशंका और परेशान कर रही है। परिवार के लोगों द्वारा अपने सभी स्वजनों के घरों में खोजबीन करने पर जब उस बच्चे का कोई सुराख नहीं मिलने पर लड़के की मां सुनेना कुमारी ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र को खोजने का अनुरोध किया है अपने आवेदन में लड़के की मां का कहना है कि उसका पुत्र पीयूष कुमार 22 मई को लगभग 11 बजे अपने घर से चांदन बाजार कह कर गया। लेकिन वह वापस नहीं लौटा।तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस आवेदन के बाद थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि बच्चे की खोजबीन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। और उसे जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा।