योग स्वस्थ जीवन का विज्ञान, बढ़ती उम्र की बीमारियों से बचाव का सरल उपाय : डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह

योग स्वस्थ जीवन का विज्ञान, बढ़ती उम्र की बीमारियों से बचाव का सरल उपाय : डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह




माधोपुर, पश्चिम चम्पारण, 21 जून। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), माधोपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था, स्वस्थ आयु के लिए योग" रही, जिसके तहत बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।

योग सत्र के समापन के बाद कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सभी प्रतिभागियों को पूसा ड्वार्फ किस्म के पपीते का एक-एक पौधा वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य योग के साथ-साथ पोषण सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में कमलेश कुमार, मुन्ना कुमार, बैजू लाल, बिंदा प्रसाद, नीतेश पटेल, मेही लाल सहित केंद्र के कर्मियों, स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments