बांका: जिले के चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तुर्की के प्राचार्य पुष्पा कुमारी को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए प्रमंडलस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।तिलकामांझी स्थित वृंदावन कांफ्रेस होल में मेरा मोबाइल, मेरा शिक्षा, अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस समारोह में भागलपुर और बांका जिले के कुल 118 उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें बांका पुष्पा कुमारी शामिल थी। उनके इस उपलब्धि से तुर्की के ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
