के आवेदन पर नहीं हुआ मामला दर्ज,
बांका:कांवरिया पथ पर गोडियारी में मंगलवार शाम को बिजली विभाग के भागलपुर से योगदान करने वाले कनीय अभियंता प्रेम कुमार दास के साथ के साथ गाली गलौज और मारपीट मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें गोडियारी निवासी अरुण यादव,मधु यादव,दीनबंधु यादव, और प्रिंस यादव को आरोपी बनाया गया है। लेकिन जिस दुकान पर यह विवाद हुआ था। उस दुकानदार अरुण यादव की पत्नी ने भी थाना में आवेदन देकर बसंती देवी ने आरोप लगाया है कि जब वह दुकान में अकेली थी उसी समय जबरन बिना रसीद पैसे की मांग किया गया। जब उसके पति नहीं थे उसी समय उसे अकेला पाकर कनीय अभियंता,के साथ स्थानीय। विशेश्वर यादव,विनोद पांडेय एवं एक अन्य मेरे दुकान में आये और पैसा नहीं देने पर मारपीट करते हुए गली गलौज करने लगा और मुझे तरह तरह से प्रताड़ित करने लगा। लेकिन बसंती देवी के आवेदन पर तीन दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ है जिससे आम दुकानदारों में पुलिस के इस रवैया से नाराजगी है। वही थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
कनीय अभियंता के आवेदन पर मामला दर्ज,पीड़ित महिला के आवेदन पर नहीं हुआ मामला दर्ज,
byआमोद कुमार दुबे
-
0