प्रेमी,प्रेमिका बन गए पति पत्नी

प्रेमी,प्रेमिका बन गए पति पत्नी

 बांका:प्रेमिका संग चोरी छिपे मिलने गए एक प्रेमी को ग्रामीणों  द्वारा पकड़े जाने पर दोनो ने स्वेच्छा से पति पत्नी बन कर जीवन भर साथ निभाने का वायदा पूरा किया। गांव के सेकड़ो लोग इस विवाह का साक्षी बन कर उसे आशीर्वाद भी दिया।घटना चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के लोहारी गांव का है। जहां नेहा नामक एक लड़की से मिलने आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के पिडरा निवासी पप्पू कुमार बराबर आता था। दोनो के बीच दो साल से प्रेम सम्बन्ध था।और एक दूसरे से विवाह करने का वायदा भी कर लिया था।पर अपने परिवार के डर से विवाह से डर रहा था लड़की के गांव में ही लड़के की बहन रहती थी।उसी के घर लड़का पप्पू कुमार आकर रहता था। और लड़की से मिलता था।गुरुवार रात को दोनो को परिवार वाले पकड़ लिया।सुबह तो पप्पू पर शादी का दवाव पड़ने लगा।कुछ देर तक डर से वह शादी से इनकार करता रहा। पर फिर सभी के समझाने के बाद और लड़की के भी राजी हो जाने के बाद वह शादी के लिए तैयार हो गया। परिवार वालो ने तुरन्त शादी की तैयारी कर लिया और लोहारी गांव के शिवमन्दिर में दोनो ने खुशी खुशी विवाह कर पूरे समाज के सामने विवाह को कबूल कर जीवन भर साथ रहने का वायदा पूरा किया। विवाह में लड़के की बहन और बहनोई गांव में रहते हुए शामिल नही हुए।पर बाद में लड़के के परिवार के सभी लोगो के आने के बाद दोनो पक्ष से विवाह को स्वीकार कर लिया गया।




Post a Comment

0 Comments