असामाजिक तत्वों द्वारा पौधों को काटने का मामला पहुंचा थाना

असामाजिक तत्वों द्वारा पौधों को काटने का मामला पहुंचा थाना

बांका (रजौन): केंद्र और राज्य सरकार पर्यावरण जल जीवन हरियाली योजना को धरातल पर लाने के लिए मनरेगा सहित ग्राम पंचायत की योजनाओं,वन विभाग सहित कई अन्य योजनाओं से पौधरोपण एवं वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाता है।के बाद भी प्रखंड के कई गांव में बेहतर पर्यावरण एवं जल जीवन हरियाली योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए अपने राशि की लागत से अपने जमीन पर पौधे लगा रहे हैं।उस पौधे को समाज के दुष्ट प्रवृत्ति एवं असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा काटने उजाड़ने का खेल जारी है।  असामाजिक तत्व लगातार किसानों द्वारा लगाए गए पेड़ों को काट रहे हैं।बुधवार की रात अंधेरे का लाभ लेते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने खैरा पंचायत के सिमरौधा गांव निवासी आर्मी जवान नवीन कुमार के खेत किनारे लगे करीब दो दर्जन मोहगनी के हरे पौधा को काटकर तहस-नहस कर डाला।गुरुवार की सुबह खेत के मालिक गए तो देखा कि सभी पेड़ धराशाई है।करीब जाकर देखने पर पता चला कि सभी पौधों को काटकर गिरा दिया गया है।आर्मी जवान ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य एक सौ में से दो दर्जन पौधों को कुछ असामाजिक तत्वों ने काट कर गिरा दिया। कुछ दिन पूर्व सिंहनान गांव में भी हरे पौधों को काटकर तहस-नहस कर दिया गया था।खेत के मालिक ने बताया कि पांच साल पहले इन पौधों को लगाया गया था।काफी मेहनत के बाद पौधे बड़े हुए थे, लेकिन असामाजिक तत्वों की बुरी नजर इन पर लग गई।पौधे काटने से संबंधित सूचना थाने को दे दी गई है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments