ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में हुआ जोरदार टक्कर

जितेंद्र पाठक (मुंगेर): भुना पंचायत के कलई गांव के भूमिहार चौक ट्रांसफार्मर के निकट ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। सुबह 10 के करीब एक पल्सर मोटरसाइकिल जिसमें दो लड़की पीछे बैठी हुई थी वह भूमिहार चौक ट्रांसफार्मर के निकट जैसे ही मोड पर पहुंची इस समय महुराटन के तरफ से एक ट्रैक्टर तीव्र गति से आया जिस पर मोटरसाइकिल सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और दोनों के बीच में जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने हरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर से एम्बुलेंस को बुलाया गया और तीनों जख्मी को लेकर एम्बुलेंस अस्पताल गई। अस्पताल के डॉक्टर निरंजन कुमार ने बताया की मोटरसाइकिल चालक गोविंद कुमार के सिर में चोट है और मनीषा कुमारी और निशा कुमारी को भी चोट हैं। तीनों की स्थिति को देखते हुए सभी को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post