चांदवारी पैक्स चुनाव पांच मई को,गणना भी उसी दिन।

बांका:मनमाने ढंग से अध्यक्ष द्वारा मतदाता का नाम हटाने और अपने लोगों का नाम जोड़ने की लगातार शिकायत के बाद चांदन प्रखंड के चांदवारी पैक्स का चुनाव पूर्व के कार्यक्रम में तत्काल रोक दिए जाने के बाद एक बार फिर इस पंचायत के पैक्स चुनाव की तिथि घोषित कर दिया गया है। इसके लिए अब 28 अप्रैल से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि पांच मई को सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होना है उसी दिन चुनाव के बाद मतगणना का काम पूरा कर दिया जाएगा। मतदान के लिए वहां गोदाम खाली करने का आदेश दिया गया है खाली होने या नहीं होने की स्थिति में जल्दी ही मतदान केंद्र की जानकारी भी दी जाएगी।अब अधिसूचना के बाद पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। और अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार की अपने अपने समर्थक से बनाने का काम तेज कर दिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post