सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती

जितेंद्र पाठक (मुंगेर): 
सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर में गुरुवार को वीरता और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य छटटु साह एवं उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार कार्यक्रम प्रमुख विपिन चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया प्रधानाचार्य ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन हमें देश प्रेम त्याग और संघर्ष की सीख देता है कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महान वीरों की जयंती हमें अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ती है तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपने का संकल्प लिया पूरा विद्यालय परिसर देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि था बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post