सिकानपुर गांव में आग लगने से किसान का दो पुआल का टाल एवं घर जल कर हुआ नष्ट

सिकानपुर गांव में आग लगने से किसान का दो पुआल का टाल एवं घर जल कर हुआ नष्ट

बांका(रजौन): चिलकावर-असोता  पंचायत के सिकानपुर गांव में शनिवार देर शाम एक किसान के दो पुआल के टाल व घर में आग लग गई।जिससे दो पुआल के टाल जलकर राख हो गया।पुआल में आग लगने से घर का कुछ हिस्सा भी जल गया है।पुआल उक्त गांव निवासी बिहारी यादव का था।उन्होंने बताया कि शाम में अचानक घर के बगल में रखे दो पुआल में आग लग गई। पुआल में लगी आग को देखकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कार्यालय को दी।आग लगने के बाद इतनी तेजी से फैलता गया कुछ समझ के पहले पुआल जलकर राख गया।दो पुआल में आग लगने से 30 हजार की संपत्ति जलकर राख हो जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments