आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न,प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी एवं सचिव बनी किरण

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न,प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी एवं सचिव बनी किरण

बांका (रजौन): मुख्य सड़क मार्ग कुटिया परिसर में रविवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष सावित्री सिन्हा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी कुमारी,उपाध्यक्ष बिंदु कुमारी, सचिव किरण कुमारी,उपसचिव जय श्री रानी,कोषाध्यक्ष नूतन कुमारी,मीडिया प्रभारी राजेश कुमार,व्यवस्था प्रमुख परशुराम यादव को बनाया गया है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की चुनावी बैठक में भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष सुलेखा कुमारी,जिला महासचिव शारदा रानी,जिला संयोजक प्रकाश कापरी,जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी सहित काफी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका आदि उपस्थित थी।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड में 240 आंगनवाड़ी केंद्रों के सेविका सहायिका के हित में बराबर संगठन काम करते रहेगी।
रिपोर्ट  :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments