जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह को कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह को कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

बांका(रजौन): जदयू प्रदेश कार्य समिति द्वारा रजौन प्रखंड के परघड़ी ग्राम निवासी सह जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।कहलगांव विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर धौरैया विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,पूर्व जिप सदस्य उमेश और पप्पू वर्मा,अशोक यादव,नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी,सत्यनारायण सिंह,नंदलाल मंडल, सदानंद सिंह,भूपाल सिंह,बमबम चौधरी, अजीत कुमार राव,भानू भारती, राजेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच जयराम सिंह ,मुखिया मृत्युंजय कुमार ,मनोज दास,छोटेलाल सिंह,महेंद्र शर्मा ,छोटेलाल मंडल, निरंजन सिंह सहित सभी 18 पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष आदि ने जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह को कहलगांव विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर ढेर सारी बधाइयां एवं एवं शुभकामनाएं दी है।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जदयू परिवार की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments