हृदय गति रुकने से सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी की मौत

हृदय गति रुकने से सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी की मौत

 हृदय गति रुकने से सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी की मौत 

कटोरिया अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

कटोरिया बाजार के सुईया रोड बस स्टैंड के निकट सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उर्फ कारू गुप्ता की पत्नी अनीता देवी 42 वर्ष बीते रात्रि अपने आवास पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह रात में खाना खाकर सोए थे ।अचानक दो बजे रात में अनीता देवी ने जोर-जोर से सांस लेने लगा और परिजनों को पुकारने लगा  जब परिजन  पहुंचे एक नजर से सभी परिजनों को देखा उसके बाद उनका  2  बजकर 1 मिनट पर उनका निधन हो गया। दीपक उर्फ कालू गुप्ता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। निधन की समाचार सुनते ही पूरे कटोरिया में मातम छा गया। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की ताता लग गया । श्रद्धांजलि देने वालों में कटोरिया पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ,उत्तम पांडे, पिंटू सिंह, पंकज गुप्ता, पंकज चौधरी ,सौरभ सिंह मंटू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में  दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने हेतु श्रद्धांजलि दी गई । मृतक अनीता देवी अपने पीछे एक पुत्र एवं दो पुत्रियां छोड़ दी गई है। उनका दाह संस्कार उत्तर वाहनी गंगा घाट सुल्तानगंज में उनके एकलौता पुत्र सिट्टू कुमार के द्वारा अग्नि कार्य किया गया ।

Post a Comment

0 Comments