बांका (अमरपुर):थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों पर लगी आग में लाखों रूपये की पुआल जलकर राख हो गयी। पहली घटना शहर के वार्ड नंबर आठ में घटित हुई जहां प्रताप मंडल की छत पर रखी पुआल की पुंज में आग लग गयी। ग्रामीणों के प्रयासों के बाद आग पर काबु पा लिया गया। वहीं दुसरी घटना भदरिया गांव में घटित हुई जहां तीन परिवारों के द्वारा लगाई गयी पुआल की पुंज में आग लग गयी। देखते ही देखते लाखों रूपये की पुआल जलकर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार भदरिया गांव के किशोरी राम की पुआल की पुंज से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया जब तक ग्रामीण दौड़कर आये तब तक आग बिकराल रूप धारण करते हुए बगल के जोगी पंडित एवं गुड्डु पंडित की पुआल की टाल को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया को दिया।
सुचना मिलते ही पंचायत के मुखिया पति राजेश भगत घटना की जानकारी अग्निशमन वाहन को देते हुए स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने आग पर काबु पाने का अथक प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। मुखिया पति के सहयोग से घटना स्थल पर अग्निशमन वाहन पहुंचा तब आग पर काबु पाया गया। मौके पर मुखिया पति राजेश भगत ने बताया कि घटना की सुचना अमरपुर सीओ स्वाति कृष्णा को देते हुए पिड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील किया गया है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...