किशोरी गायब होने से संबंधित मामला पहुंचा थाना,अपहरण की व्यक्त की जा रही है आशंका

किशोरी गायब होने से संबंधित मामला पहुंचा थाना,अपहरण की व्यक्त की जा रही है आशंका

बांका(रजौन):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी गांव से एक किशोरी की गायब होने का मामला प्रकाश में आया है।बरौनी गांव से लापता लड़की के पिता  मुंती तांती अज्ञातो पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंती तांती की 16 वर्षीय पुत्री बीते रविवार को करीब तीन बजे से गायब है। जिसके बाद उन्होंने अपने आसपास एवं सगे संबंधियों के घर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। मालूम हो एक फरवरी को भी टेकनी निवासी विमल कुमार पासवान की पुत्री कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन दोबारा वापस घर लौट कर नहीं आई।जिसको लेकर थाने मामला में दर्ज कराया गया था। इस प्रकार के कई लड़कियों के गायब होने पर प्राथमिकी तो दर्ज हुई है,लेकिन किसी की बरामदगी नहीं हो पाई है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त मामले की आवेदन प्राप्त हुई है जांचो उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments