कुश्ती प्रतियोगिता देश का है गौरव,कुस्ती दंगल प्रतियोगिता से शरीर को बनाता है बलवान

कुश्ती प्रतियोगिता देश का है गौरव,कुस्ती दंगल प्रतियोगिता से शरीर को बनाता है बलवान

बांका(बांका):रजौन,बांका: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर संझा- श्यामपुर पंचायत में कुश्ती सह दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व जिप सदस्य विरेंद्र उर्फ भोला यादव व मुखिया प्रतिनिधि फूलों यादव ने फीता काटकर किया।पूर्व जिप भोला यादव ने कहा कि कुश्ती भारत का आन बान शान एवं प्राचीन खेल सभ्यता है।यह हमारे देश की धरोहर भी है।खेल  व्यायाम से ही हमारा देश विश्वगुरु के रूप में जाना जाता रहा है। सरस्वती पूजा के अवसर पर संकल्प लेने की जरूरत है।वही इस कुश्ती के खेल में बिहार --झारखंड के नामचीन पहलवान भी पहुंचे हुए थे।अपना दांव और करतब दिखाएं।पूर्व मुखिया फूलो यादव ने बताया यह परंपरा संझा गांव में कई वर्षों से चलते आ रहा है।कुश्ती प्रतियोगिता के मौके पर प्रथम स्थान प्राप्त किए विजेता रामबरन यादव को पुरस्कृत भी किया गया।इस मौके पर शंभू नाथ झा,राघवेंद्र यादव,सरजू यादव,अभय सिंह,दिनेश यादव,मु.गुड्डू,डॉ.मुजफ्फर सहित काफी संख्या में पहलवान दर्शक आदि उपस्थित थे।इस प्रकार कुश्ती प्रतियोगिता गुरुवार को देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ समारोह पूर्वक संपन्न हो गया।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments