वाहन चेकिंग अभियान में 10 हजार जुर्माना किए गए वसूल, वाहन चालकों में दिन भर अफरा तफरी का रहा माहौल

वाहन चेकिंग अभियान में 10 हजार जुर्माना किए गए वसूल, वाहन चालकों में दिन भर अफरा तफरी का रहा माहौल

बांका (रजौन):थाना चौक बस स्टैंड के समीप भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच रहा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की पुलिस ने जमकर क्लास ली। एएसआई उमेश प्रसाद ने ट्रिपल ड्राइविंग,तेज रफ्तार व बिना हेलमेट के वाहन चालकों वालों से सख्त चेतावनी देकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।वाहन जांच के क्रम में चारपहिया वाहन को खोलकर अवैध शराब पर विशेष जोर दिया   जा रहा था।साथ ही दोपहिया वाहनों के आगे पीछे नंबर आदि के साथ वाहन को चलाने का सख्त निर्देश दिया जा रहा था। इस बाबत एएसआई उमेश प्रसाद ने बताया कि करीब तीन दर्जन से ऊपर दोपहिया वाहनों के कागजात समेत अन्य पेपर की जांच की गई है।बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।इधर, इस वाहन जांच के कारण दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन जांच अभियान में रजौन पुलिस के जवान भी शामिल थे। फाइन के रूप में करीब 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किए गए है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments