कलश शोभायात्रा के साथ नीमा गांव में भागवत कथा प्रारंभ

कलश शोभायात्रा के साथ नीमा गांव में भागवत कथा प्रारंभ

बांका(रजौन):बांका:प्रखंड के तिलकपुर पंचायत के नीमा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है।कलश शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ महेश प्रसाद सिंह एवं निरंजन उर्फ निकुंज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण मुख्य यजमान रंजन सिंह व प्रीति देवी ने किया।कलश यात्रा में 351 संकल्पित महिलाएं,युवतियां एवं किशोरियां के आलावे ग्रामीण एवं बच्चों ने भाग लिया।नीमा गांव से गाजे बाजे के साथ तिलकपुर सरोवर तक शोभायात्रा निकाला गया।शोभायात्रा नीमा से पैदल यात्रा कर तिलकपुर गांव स्थित तालाब पहुंच कर विधि विधान से कलस में जल ग्रहण किया।कलश शोभायात्रा के आगे आगे कथावाचक निकुंज,आयोजक अध्यक्ष परमानंद सिंह,उपाध्यक्ष पूरन सिंह,आचार्य, विवेकानंद सिंह,सुधांशु राज, बंदना देवी,शिवपूजन सिंह,समीर कुमार सहित पूरे गांव के ग्रामीण शामिल थे।कथा स्थल पर लौटने के बाद पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराते हुए भागवत कथा प्रारंभ कराया। भागवत कथा आठ मार्च तक होगा।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments