कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा डरपा में प्रारंभ

कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा डरपा में प्रारंभ

बांका (रजौन):प्रखंड अंतर्गत मझगाय-डरपा पंचायत के डरपा गांव में ग्राम वासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर डरपा गांव से गाजे-बाजे के बीच 351 महिलाएं व कुमारी कन्याओं द्वारा कलश भरकर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।जयकारों से माहौल भक्ति मय होता रहा।इस क्रम में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प बरसात करते हुए स्वागत किया जा रहा था।शोभा यात्रा डरपा भयहरण स्थान से निकल कर दामोदर पुर- कैथा गांव होते हुए चांदन नदी स्थित ऐतिहासिक नव घोषित पुरातत्व स्थल भदरिया नदी पहुंचकर विधि विधान से कलश में जल ग्रहण किया।इसके बाद पुनः उसी रास्ते से लौटकर कलशों को कथा पंडाल में स्थापित किया गया। इसको लेकर श्रीमद् भागवत कथा स्थल से भव्य कलश शोभा यात्रा आकर्षक विभिन्न देवी-देवताओं शक्ल में झांकिVयां निकाली गई थी।कलश शोभायात्रा का शुभारंभ कथावाचक आचार्य विजय कृष्ण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजा के साथ मुख्य यजमान सुरेंद्र मंडल व पत्नी अंजू देवी ने किया।इस मौके पर जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार ने महिलाओं एवं किशोरियों को माथे पर कलश सौप रहे थे ।कलश शोभायात्रा के आगे-आगे कथावाचक,आचार्य एवं आयोजक अध्यक्ष दुखनदेव मंडल,उपाध्यक्ष घनश्याम, मुखिया मृत्युंजय कुमार, पूर्व मुखिया दिगंबर मिश्रा,सदानंद सिंह,अंजनी कुमार चौधरी,पूर्व जिप सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा सहित पूरे गांव के ग्रामीण शामिल थे।कथा का शुभारंभ पूर्व विधायक मनीष कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कर दिया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments