बांका (चांदन):सिर्फ तेरह माह की दुधमुंहे बच्चे से उसके पिता ने ही उससे मां का छाया छीन लिया। और दहेज लोभी पिता ने दहेज में कार की मांग पूरा नही होने से चांदन की एक बेटी की हत्या देवघर में कर समाज को कलंकित कर दिया।जिससे उस दुधमुंहे बच्चे की गूंज चांदन तक पहुंच गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि चांदन पंचायत के दमगा निवासी हीरालाल यादव की पुत्री मनोरमा देवी की शादी काफी धूमधाम से 18 मई 19 को देवघर के बेलाबगान निवासी सुरेश चंद्र यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार के साथ हुई थी।शादी में लड़की के पिता ने सारा सामान देकर अपनी पुत्री को विदा किया । लेकिन दहेज लोभी परिवार को एक कार दहेज में चाहिए था।इसकी मांग कुछ दिन बाद से होने लगी। और लड़की पर इसके लिए दवाव बनने लगा। और इसके लिए लगातार प्रताड़ना में मारपीट होने लगी।इसकी शिकायत लड़की ने अपने परिवार के लोगो से भी कई बार किया। इसी बीच लड़की को एक पुत्र भी पैदा हुआ।उसके बाद यह आशा जगी की अब दोनों के बीच सम्बन्ध अच्छा हो जाएगा। लेकिन क्या पता था कि दहेज लोभी पति को अपने पुत्र पर भी दया नही आएगी। और खुद अपने बच्चे से मां का साया छीन लेगा।शनिवार देर रात लड़की के पिता हीरालाल यादव को उसके समधी ने यह जानकारी दिया कि आपकी पुत्री बेहोश हो गयी है। और वह सदर अस्पताल में भर्ती है।उसे देखने जब परिवार के लोग सदर अस्पताल देवघर गए तो अपनी पुत्री को बरामदे पर मृत पाया। और ससुराल के सभी लोग गायब थे। बाद में पता चला कि फांसी लगाकर उसकी हत्या कर उसे अस्पताल में छोड़ कर सभी भाग गया। बाद में लड़की के पिता हीरालाल यादव के बयान पर देवघर थाने पति मिथिलेश कुमार,सास शिला देवी,ससुर सुरेश चंद्र यादव,औऱ चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
देवघर पुलिस द्वारा इस घटना को दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। और जल्दी ही सभी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...