कार्यपालक सहायकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने से सभी सरकारी विभागों पसरा सन्नाटा, कामकाज ठप

कार्यपालक सहायकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने से सभी सरकारी विभागों पसरा सन्नाटा, कामकाज ठप

बांका (रजौन): बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक 15 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है।बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी द्वारा बीते वर्षों में कार्यपालक सहायक के निमित्त अनुशंसित उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं को मूल रुप में लागू करने के बजाय इसमें कई तरह के फेरबदल कर इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।  बिहार को डिजिटल बिहार का दर्जा दिलवाने में कार्यपालक सहायक की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है।इसके बाद भी कार्यपालक सहायक को कम मानदेय देकर काम करवाया जा रहा है।कार्यपालक सहायक डीएम के द्वारा दक्षता परीक्षा के उपरांत ही कार्यपालक सहायक की नियुक्ति की गई है।संघ किसी भी सूरत में कार्यपालक सहायक बेल्ट्रॉन द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग नहीं लेने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है ।क्योंकि बेल्ट्रॉन एक निजी कंपनी है। संघ के अधिकारियों ने बताया निजी कंपनी को लाभ दिलाने के इरादे से ही सरकार दक्षता परीक्षा लेने का सोच रही है।कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति डीएम के समक्ष दक्षता परीक्षा लेकर की गई है। बिहार सरकार सूचना प्रावैधिकी विभाग पटना के पत्रांक पांच दिनांक 18 फरवरी के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें यह दर्शाया गया है कि बेल्ट्रॉन एक स्वतंत्र व्यवसाय है। उसके बावजूद भी सरकार हम सभी कार्यपालक सहायक को बेल्ट्रॉन में भेजने के लिए पत्र जारी कर रही है।जिसका विरोध हम सभी कार्यपालक सहायक करते है।कार्यपालक सहायकों ने मांग पूरी नहीं की जाने की स्थिति में सरकार को चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है।मालूम हो कि कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति विभिन्न सरकारी कार्यालयों में की गई है।विभिन्न योजनाओं के पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।बिहार के विकास में इन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर जाने से सरकार की कई महत्वपूर्ण योजना बाधित हो गया है।जिसके कारण आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अनिश्चितकालीन हड़ताल में रजौन सहित जिला के सौ से अधिक कार्यपालक सहायक शामिल है।जिसकारणलोकशिकायत,निवारण,आरटीपीएस,आपूर्ति,निबंधन,पंचायती राज,सहकारिता,स्वच्छता विभाग,शिक्षाविभाग,आत्मा, विद्युत,आपूर्ति प्रमंडल बाँका,अमरपुर,रजौन ,गृह रक्षा वाहिनी,राज्य खाध निगम,ग्रामीण विकास विभाग आदि विभागों द्वारा संचालित सरकार की योजनाएं प्रभावित है।यही कारण है सभी स्थानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।जायजा लेने के क्रम में  रजौन आईटी भवन के आरटीपीएस कार्यालय में सिर्फ एकमात्र आईटी सहायक विकास कुमार कंप्यूटर पर काम करते हुए देखे गए।शेष सभीअनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments