आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रखंड अध्यक्ष बनी बेबी कुमारी

आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रखंड अध्यक्ष बनी बेबी कुमारी

बाँका( रजौन): शनिवार को मुख्य सड़क मार्ग स्थित कुटिया परिसर में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की बैठक संघ की जिलाध्यक्ष कल्याणी सिंह एवं जिला महासचिव सरिता देवी एवं कोषाध्यक्ष डॉली सिन्हा के संयुक्त निर्देशन में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ संगठन के प्रखंड अध्यक्ष बेबी कुमारी,सचिव कंचन लता सिंह, कोषाध्यक्ष कुमारी नेमिशा, संयोजक अमित कुमार, मीडिया प्रभारी उमाशंकर,उपाध्यक्ष सह उपसचिव सुदामा देवी, व्यवस्थापक आर्यन कुमार एवं संगठन सदस्य में प्रीति,जुलेखा खातून,सुनीता,पूनम सहित अन्य को स्थान दिया गया है। जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के हक के लिए गोद भराई -अन्नप्राशन 250 एवं मोबाइल रिचार्ज के रूप में प्रति माह दो सौ रुपये सीधे खाते में भेजवाने का काम संगठन के बदौलत हो रहा है।जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष डॉली सिन्हा ने भी संगठन की एकता की मजबूती एवं विस्तारित करने पर बल दिया।आगे कहा कि सोशल वर्क के सहयोग से संगठन काउतीश नई शिक्षा नीति के तहत सेविकाओं को प्राइमरी स्कूल से जोड़ना एवं केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का स्वागत करना है। बैठक में काफी संख्या में सेविका आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments