बांका (रजौन): वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा तैयार मत्स्य बीज केंद्र डॉ. नसीम मॉडर्न हेचरी एंड रिचर्स फार्म का सोमवार को डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने एक घंटे से भी अधिक कैंप करते हुए जायजा लिया है।इस क्रम में डीएम एवं एसपी को मत्स्य विज्ञानी सह मॉडर्न हेचरी एंड रिसर्च फर्म के संस्थापक डॉ.नसीम अख्तर ने बताया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन मत्स्य विभाग- मत्स्य निदेशालय हेचरी का निर्माण सत्र 2018-19 में कठौन गांव के दिनेश मंडल,शैलेंद्र कुमार भारती सहित 12 किसानों से करीब 12 एकड़ जमीन 20 वर्ष के लिए लीज पर लेकर मत्स्य पालन के लिए करीब एक करोड़ रुपये का पूंजी इन्वेस्ट करते हुए आठ बड़ी -बड़ी तालाब एवं नर्सरी के लिए 14 लघु तालाब की खुदाई करते हुए मछली बीज निर्माण एवं मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है।डीएम और एसपी को मछुआरा कैलाश मंडल एवं अंबिका मंडल ने जाल डालकर अवलोकन करवाया।यहां तक डीएम और एसपी ने अपने हाथों से निकाले गए मछली को इंजेक्शन भी दिया।मत्स्य विज्ञानी डॉ नसीम अख्तर,डॉ कपिलेश्वर यादव ने हर तरह की मछली बीज निर्माण से लेकर तालाब में मछली पालन आदि तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएं।उन्होंने बताया प्रतिवर्ष 35 टन मछली का उत्पादन एवं दो सौ मिलियन बीज तैयार किए जाएंगे।मत्स्य विज्ञानी डॉ नसीम ने बताया हेचरी रिचर्स फार्म का हब प्रक्षेत्र में विकसित करते हुए कठौन गांव को मत्स्य पालन के नाम पर बिहार सहित देश तक संदेश पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।मछली बीज उत्पादन एवं मछली पालन के रूप में हर तरह से विकसित किया जाएगा।किसी भी सूरत में बंगाल सहित अन्य प्रांतों से आ रहे मछली का बाजार नहीं बनने दिया जाएगा। इस मौके पर डीएम ने विद्युत विभाग कनीय अभियंता राजीव रंजन को एक सप्ताह के अंदर विद्युत संचरण तार दौड़ाते हुए ट्रांसफार्मर लगाते हुए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है।इस मौके डीएम का ओएसडी गोपनीय प्रभारी सह ट्रेजरी ऑफिसर नवल किशोर,जिला मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा,मत्स्य विशेषज्ञ शिव नारायण शर्मा, मत्स्य योजना प्रभारी ऋतेश कुमार,पथ निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा,बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,अंचल अमीन सुरेंद्र कुमार राउत,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास सहित कई विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।रिसर्च फर्म का दीदार के उपरांत डीएम एसपी ने जिले के कई प्रखंडों से आए हुए मत्स्य पालन किसानों से रूबरू होते हुए जानकारी प्राप्त किए।मत्स्य पालन किसानों में से शांति स्वरूप उर्फ बाबुल चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी,लारेद्र चौधरी,ब्रजेश कुमार जय कांत सिंह,अमित कुमार, शंभू शरण,जनार्दन मंडल सहित काफी संख्या में पालक आए हुए थे।रिचर्स फार्म का जायजा लेने के उपरांत डीएम एवं एसपी मुख्य सड़क मार्ग भागलपुर जगदीशपुर सीमा पर अवस्थित रायपुरा केमिकल फैक्ट्री पहुंचकर अल्कोहल,सैनिटाइज निर्माण आदि से संबंधित भी जायजा लिया है।रायपुरा केमिकल फैक्ट्री जायजा लेने के बाद डीएम -एसपी अपने काफिले के साथ पथ निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के साथ घोघा भाया सनहौला-धौरैया पंजवारा निर्माण हो रहे उच्च पथ का भी निरीक्षण बांका सीमा से लेकर धौरैया - पंजवारा तक करने के उपरांत बांका हेड क्वार्टर के लिए प्रस्थान कर गए।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...