बांका (चांदन): लगातार कोरोना के बढ़ने से सरकार एक बार फिर लोगों को सतर्क कर रही है। लेकिन जब सरकारी पदाधिकारी औऱ कर्मचारी ही कोरोना के नियम का पालन नही करेंगे तो आम लोगों पर यह निर्देश कैसे चलेगा। इसका ताजा उदाहरण बुधवार को चांदन जीविका कार्यालय में रोजगार मेले में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जहां उद्घाटन के अवसर पर खुद बीडीओ दुर्गाशंकर, सीओ प्रशांत शांडिल्य प्रमुख रवीश कुमार और अन्य पदाधिकारी भीड़ के बीच से होते हुए मंच पर गए। यहां तक कि खचाखच भरे पंडाल में किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं था। साथ सैनिटाइजर औऱ हाथ धोने की भी कोई व्यवस्था पंडाल के पास नही थी ।जिससे आम लोग निर्भीक होकर पंडाल में गए और आए। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।जबकि डीडीसी के आने के बाद कुछ पदाधिकारी ने मास्क जरूर लगाया। इस प्रकार जब खुद सरकारी पदाधिकारी सरकार के नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। तो आम जनता पर इसका क्या असर होगा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...