38वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव की सफलता को लेकर समिति का किया गया गठन

38वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव की सफलता को लेकर समिति का किया गया गठन

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड क्षेत्र के मोरामा-बनगांव पंचायत अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग के पूरब दिशा में अवस्थित श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में आगामी 7 मार्च से 15 मार्च तक होने वाले श्री सीताराम विवाह महोत्सव, नवाह्न परायण, मानस प्रवचन, रामलीला व रासलीला कार्यक्रम की सफलता एवं समिति के गठन को लेकर शुक्रवार 11 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर महंत राधे शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार 38वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव की सफलता को लेकर महोत्सव समिति का अध्यक्ष अजीत कुमार राव, उपाध्यक्ष भानू भारती, सचिव रितेश कुमार सिंह, उप सचिव अंजनी कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह राजकुमार सिंह, स्वागताध्यक्ष टिंकू सिंह सहित समिति सदस्य के रूप में श्री सीताराम विवाह महोत्सव के स्थाई सदस्यों के अलावे पड़ोसी राज्य झारखंड सहित कई गांव के धर्म प्रेमियों को स्थान दिया गया है।महोत्सव समिति के लिए आयोजित बैठक का संचालन प्रधान संरक्षक डॉ. महेश प्रसाद सिंह उर्फ महेशानंद जी महाराज कर रहे थे। आयोजन कर्ता सह प्रधान संरक्षक डॉक्टर महेशानंद जी ने बताया कि इस वर्ष 7 मार्च से 15 मार्च तक श्री सीताराम विवाह महोत्सव का 38वां वार्षिकोत्सव होना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं रणनीति पर विचार करने के लिए महोत्सव समिति के स्थाई सदस्यों सहित आमजनों की बैठक रखी गई थी। प्रधान संरक्षक ने कार्यक्रम के सभी स्थाई सदस्यों सहित आमजनों से शुक्रवार को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्री सीताराम विवाह महोत्सव के स्थाई सदस्य महंत राधे शर्मा, राजेंद्र प्रसाद साह, प्रोफेसर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, रमन राव, पूर्व मुखिया शंभू नाथ वर्मा, सीता राम साह, बिंदेश्वरी मंडल, रंजन चौधरी, महंत महेंद्र प्रसाद सिंह, शिव शंकर यादव, जय कांत यादव, अनिल प्रसाद सिंह, संदीप कपूर वक्तनाम, धनंजय प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, वीरेंद्र उर्फ बादल सिंह, कुमोद मंडल सहित काफी संख्या में धर्म प्रेमी महोत्सव समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे। बता दें कि इस वर्ष 7 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले महोत्सव का मंच संचालन अरुण कुमार सिंह को निर्वाहन करने का दायित्व समिति की ओर से सौंपा गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments