बांका:बांका ढाकामोड मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात बभंगामा के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है ।जानकारी के अनुसार अजय साह पैक्स के काम से बांका गया था मंगलवार की रात वे वापस लौट रहा था। इसी दौरान ढाकामोड बांका मार्ग पर तेलिया के समीप पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मौके पर स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में उठा कर उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जब देखा तो मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी के बाद गांव में मातम छा गया है। वही बता दें कि मृतक बभनगामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय साह बाराहाट डफरपूर के पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत साह के ससूर थे। आकस्मिक निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
बुधवार सुबह पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। और घटना में शामिल वाहन मालिक औऱ चालक का पता लगाया जा रहा है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...