राशि उठाव के अनुसार काम नही होने का आरोप

राशि उठाव के अनुसार काम नही होने का आरोप

 बांका : चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव में नाला औऱ उपपर ढक्कन निर्माण का काम पूरा नही होने का आरोप पूर्व मुखिया पर लगाया गया है। शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच करने औऱ उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि गोविंदपुर गांव में योजना आई डी नम्बर 52007478 जिसकी कुल प्राक्वलन राशि 4,88500 था। जिसमे से 3,38000 का निकासी हो चुका है।लेकिन काम नही होने की शिकायत मिली है।उसकी जांच भी कर लिया गया है।जांच रिपोर्ट धरातल पर हुए काम औऱ एमबी के  अनुसार जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। जबकि मुखिया संयुक्ता देवी ने बताया उठाव की गई राशि मे तीन लाख से अधिक राशि का काम हो चुका है। और कुछ ही दूरी का काम बाकी है। जो जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा, और इसकी जानकारी सभी पदाधिकारियों को दे दी जाएगी। जितनी राशि का उठाव हुआ है, उतनी राशि का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। चुनाव और करोना काल के कारण काम बाकी रह गया था।


Post a Comment

0 Comments