नवादा सहायक थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई

नवादा सहायक थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई

रजौन, बांका : नवादा सहायक थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां का स्थानांतरण पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा चांदन थानाध्यक्ष के रूप में किए जाने को लेकर सोमवार की शाम थाने की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीपक कुमार को भी बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। निवर्तमान थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां को बेहतरीन तरीके से थानाध्यक्ष का बेदाग रूप से प्रदर्शित करने को लेकर नवादा खरौनी पंचायत, धायहरना-महागामा, सकहारा एवं हरचंडी-अमहारा पंचायत के सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों ने भावभीनी बुके, गुलदस्ता, अंग वस्त्र सहित अन्य सामग्रियां के साथ विदाई दी गई। बिहार चौकीदार दफादार संघ बांका जिला अध्यक्ष सह नवादा सहायक थाना चौकीदार दिनेश पासवान ने निवर्तमान थानाध्यक्ष नसीम खां को बेहतरीन थानाध्यक्ष बताते हुए विदाई के रूप में बुके, अंग वस्त्र आदि प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। वहीं नवादा सहायक थाना अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव, नीतीश कुमार, थाने के चौकीदार उमेश पासवान, अवधेश पासवान, संजीव कुमार, अशोक पासवान, सिकंदर महोली, अनुज कुमार सहित थाने के सभी सशस्त्र बलों द्वारा बुके अंगवस्त्र आदि प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। यहां तक विदाई समारोह के अवसर पर नवादा खरौनी पंचायत मुखिया आरती देवी की ओर से मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह, हरचंडी-अमहारा पंचायत के मुखिया भैरव सिंह कुशवाहा, धायहरना-महागामा पंचायत के मुखिया मोहम्मद नेशात आवर, प्रबुद्ध जन परमानंद सिंह, नंदलाल मंडल, डॉक्टर संतोष कुमार सहित काफी संख्या में थाना क्षेत्र के शिक्षाविद प्रबुद्ध जनों ने पहुंच कर निवर्तमान थानाध्यक्ष को कुशल थानाध्यक्ष का सम्मान देते हुए भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments