बीज उत्पादन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय किसान सम्मेलन जोठा में संपन्न

बीज उत्पादन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय किसान सम्मेलन जोठा में संपन्न

रजौन, बांका : बीज प्रोडक्शन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय किसान सम्मेलन गुरुवार से धोरैया प्रखंड के जोठा गांव स्थित श्री राम मिशन स्कूल परिसर में जिला अध्यक्ष विद्याधर सिंह की अध्यक्षता में संचालित हो रहा था। शुक्रवार को भारतीय किसान प्रांतीय अधिकारियों के संबोधन के साथ संपन्न हो गया। आयोजित भारतीय किसान संघ के किसान सम्मेलन में प्रांतीय अधिकारियों का संबोधन को सुनने के लिए जिले के सभी भारतीय किसान संघ के अधिकारियों से लेकर प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी के सदस्य के साथ-साथ काफी संख्या में प्रगतिशील किसान आदि पहुंचे हुए थे। प्रांतीय अधिकारियों ने सिक्किम की तरह पूरे दक्षिण बिहार के सभी जिलों में किसानों को बीज उत्पादन के लिए स्वयं तैयार होने एवं जैविक पर आधारित खेती के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय किसान संघ के किसान सम्मेलन को सिक्किम से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए दक्षिण बिहार भारतीय किसान संघ के अधिकारी आए बीज सह जैविक प्रमुख कृष्ण मुरारी सिंह, आर्थिक संरक्षण प्रमुख मनोज कुमार सिंह, दक्षिण बिहार संरक्षक प्रमुख पवन कुमार, दक्षिण बिहार मार्गदर्शक परमानंद चांद वाला, दक्षिण बिहार प्रांतीय कार्यालय पत्राचार प्रमुख नवल किशोर पाठक, भारतीय किसान संघ नवादा जिला अध्यक्ष ललित किशोर, सच्चिदानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव सहित आए हुए संघ के अन्य अधिकारियों को अंग वस्त्र आदि भेंट कर सप्रेम विदाई दी गई। दो दिवसीय किसान सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने में जोठा ग्राम निवासी सह जिला मंत्री अमरीश कुमार सिंह सहित समस्त जोठा ग्राम वासियों का जिलाध्यक्ष विद्याधर सिंह ने आभार प्रकट किया। धोरैया प्रखंड के जोठा गांव में आयोजित भारतीय किसान संघ का किसान सम्मेलन को लेकर किसान संघ के प्रांतीय अधिकारियों द्वारा किसान हित में दिए गए वक्तव्य  बीज प्रोडक्शन एवं जैविक खेती को समय के अनुकूल खेती को किसान संघ के नेताओं एवं आए हुए किसानों ने समय की सही मांग बताया।


रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments