पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पूर्व सांसद ने की बैठक
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार स्थित उत्तम यादव महाविद्यालय में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने बैठक की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी संजय यादव, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम भी मौजूद थे। मौके पर सांसद ने कहा कि बिहार एवं केंद्र सरकार में सिर्फ लूट मची हुई है। उन्हें जनता के विकास का कोई परवाह नहीं है। हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी संजय यादव को अपना वोट देकर क्षेत्र के विकास के लिए जीताने की अपील की। वहीं संजय यादव ने कहा कि वह हमेशा से विधान परिसद में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आजाव उठाते आए हैं। उन्होंने जीतने पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन भत्ता एवं पेंशन दिलवाने के लिए विधान परिसद में लगातार संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजद अर्जुन ठाकुर, जिला महासचिव मिट्ठन यादव, प्रखंड अध्यक्ष मीर अख्तर अली, पूर्व मुखिया अशोक यादव, हुलास यादव, बीरेंद्र यादव, भूदेव यादव, मनोज दास, दामोदर रजक, उत्तम यादव आदि मौजूद थे।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...